Covid 19 Corona Duniya ME Live

कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 1 लाख 34 हजार मौतें: 13 दिन में संक्रमितों की संख्या 10 लाख बढ़ी; जर्मनी में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की अपील

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll

  • दुनियाभर में 2 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 10 लाख थी, वहीं 13 दिन में कुल मामले 20 लाख हुए
  • जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा- देश में पाबंदियां धीरे-धीरे खत्म की जाएंगी
  • अमेरिका में अब तक 6 लाख 38 हजार मामलों की पुष्टि, 52 हजार 640 लोग ठीक हुए

Apr 16, 2020, 12:19 PM IST
वॉशिंगटन. दुनियाभरमें कोरोनावायरस से अब तक 20 लाख 83 हजार 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 34 हजार 603 की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये कि इसी दौरान पांच लाख 10 हजार 171 मरीज स्वस्थ भी हुए। बीबीसी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के 13 दिन में 10 लाख मरीज बढ़ गए हैं। दो अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 10 लाखथी, जो 15 अप्रैल तक बढ़कर 20 लाख हो गई। उधर, जर्मनी में दुकानों और सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की अपील की गई है।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका6 लाख 38 हजार 11130 हजार 84448 हजार 701
स्पेन1 लाख 80 हजार 65918 हजार 81270 हजार 853
इटली1 लाख 65 हजार 15521 हजार 64538 हजार 092
फ्रांस1 लाख 47 हजार 86317 हजार 16730 हजार 955
जर्मनी1 लाख 34 हजार 7533 हजार 80472 हजार 600
ब्रिटेन98 हजार 47612 हजार 868उपलब्ध नहीं
चीन82 हजार 3413 हजार 34277 हजार 892
ईरान76 हजार 3894 हजार 77749 हजार 933
तुर्की69 हजार 3921 हजार 5185 हजार 674
बेल्जियम33 हजार 5734 हजार 4407 हजार 107
कोरोना अपडेट्स:
  • दक्षिण कोरिया में 22 नए मामलेसामने आए हैं। यहां अब तक 10 हजार 613 केस हो गए हैं। अब तक 7,757 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • जापान में 488 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं। यहां अअब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 12 मामले डायमंड प्रिंसेज शिप के हैं।
अमेरिका: 30 हजार 206 नए केस मिले
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है।यहां अब तक कुल 30 हजार हजार 844 जान गई है। देश में बुधवार को 30 हजार 206 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 38 हजार 111 हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित न्यूयॉर्क में कुल 11 हजार 586 मौतें हो चुकी हैं, जबकि यहां दो लाख 14 हजार 648 केस की पुष्टि हो चुकी है। बीबीसी के मुताबिक, ट्रम्प ने व्हाइट में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा- डब्ल्यूएचओ का फंड रोके जाने की आलोचना की गई। दूसरे देशों ने संगठन का साथ दिया और उस पर भरोसा जाताया। किसी और देश ने कोई पाबंदी नहीं लगाई। सभी जानते हैं कि इटली, स्पेन और फ्रांस में क्या हुआ। संगठन से गलती हुई है और शायद इसे वे जानते हैं।
  • ट्रम्प ने कहा- अगर रूस को कोरोनावायरस मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है वह उसकी मदद करेगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रूस को वेंटिलेटर की जरूरत है। वे कठिन समय से गुजर रहे हैं। हम उनकी मदद करने जा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा- अमेरिका में जल्द ही वेंटिलेटर का भंडार होगा, जो अन्य देशों की जरूरतों को पूरा करेगा।” उन्होंने कहा, “हम अन्य राष्ट्रों की मदद करेंगे। हम इटली, स्पेन, फ्रांस, अन्य राष्ट्रों की मदद करने जा रहे हैं।” कोरोना का प्रकोप झेल रहे अमेरिका के लिए रूस ने चिकित्सा आपूर्ति का एक प्लैनलोड भेजा है।
  • मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के स्टे-एट-होम ऑर्डर का सैकड़ों लोगों ने विरोध किया। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राज्य की राजधानी लांसिंग में सड़कों पर विरोध जताया। यहां अब तक 28 हजार 59 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,921 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • जॉर्जिया पावर ने सीएनएन को बताया कि वेनबोरो में एक निर्माण स्थल पर 42 वर्कर कोरोनो पॉजिटिव मिले हैं। 57 अन्य कर्मचारियों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, जॉर्जिया में 552 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 हजार 987 मामले सामने आए हैं।
अमेरिका: चिकित्साकर्मियों ने मैनहट्टन में बेलेव्यू अस्पताल के बाहर कोरोनावायरस का टेस्ट किया। यहां अब तक 6 लाख 44 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
जी-20 का कोरोना पीड़ित गरीब देशों की मदद का फैसला सराहनीय: आईएमएफ/ विश्व बैंक
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक ने कोरोना से पीड़ित दुनिया के गरीब देशों के लिए अस्थायी ऋण प्रदान करने के जी-20 समूह के फैसले का स्वागत किया है। विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मैलाग और आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा, “यह एक शक्तिशाली, तेजी से काम करने वाली पहल, दुनिया के गरीब देशो के लाखों लोगों के जीवन और आजीविका को सुरक्षित रखने में बहुत मदद करेगी।” उन्होंने कहा, “हम इस ऋण पहल का समर्थन करते हैं। हम गरीब देशों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
‘100 से ज्यादा देशों से इमरजेंसी फंडिंग के लिए अनुरोध मिले’
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने बुधवार को कहा- हमें अप्रत्याशित ढंग से 100 से ज्यादा देशों से इमरजेंसी फंडिंग के लिए कॉल आ रहे हैं। हम इसका जवाब दे रहे हैं। हमने अपनी आपतकालीन सुविधाओं की पहुंच दोगुनी कर दी है। इससे हम 100 बिलियन डॉलर की वित्तीय मदद की मांग को पूरा कर पाएंगे। आईएमएफ के सदस्य जरूरतमंद देशों को फंड मुहैया कराने पर चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यही है कि वायरस के खिलाफ यह सबकी लड़ाई है। हमें इस समय वैश्विक सौहार्द के साथ मिलकर काम करना होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित ढंग से कोशिश करनी होगी।
टीके और इलाज के लिए और फंड की जरूरत: यूरोपीय संघ आयोग
यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा कि कोरोना के इलाज और इसका टीका विकसित करने के लिए और ज्यादा फंड की जरूरत है। लेयन ने बुधवार को ट्वीट किया, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि हम केवल एक साथ काम करके इस वायरस को हरा सकते हैं। हमें इलाज और टीके के लिए फंड की जरूरत है। इसको लेकर मैंने 4 मई को एक ऑनलाइन संकल्प सम्मेलन की मेजबानी करने का फैसला किया। मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर के देश और संगठन इसमें योगदान करेंगे।”
इटली: संक्रमण और मौतों में कमी
इटली में कोरोनोवायरस से होने वाली मौतों और संक्रमण के मामलों में बुधवार को फिर से गिरावट आई। यहां 24 घंटे में 578 लोगों की मौत हुई है और 2,667 संक्रमित हुए हैं। देश में संक्रमण के अब तक 1 लाख 65 हजार 155 मामले हो चुके हैं, जबकि 21,645 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा लोगों की जान यहां गई है।
इटली: बोलोग्ना में लेबोरेटरी में साइंटिस्टों ने सर्जिकल मास्क पर रोगाणुओं की उपस्थिति का मूल्यांकन किया।
स्पेन: मौतों का आंकड़ा 18 हजार 812 हुआ
स्पेन में बुधवार को 557 लोगों की मौत हुई और छह हजार 599 नए केस मिले हैं। यहां अब तक 18 हजार 812 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, एक लाख 80 हजार 659 संक्रमित हैं। सरकार ने यहां लॉकडाउन नियमों में थोड़ी ढील दी है। कुछ व्यवसायों को फिर से शुरू किया गया है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिल सके। मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और कुछ सेवाओं में लोगों को काम पर लौटने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन उन्हें सख्त सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
स्पेन: बार्सिलोना में लोगों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया।
कनाडा: लॉकडाउन जारी रहेगा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि देश में लॉकडाउन अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा- अगर हम लॉकडाउन जल्दी खोलते हैं तो जो भी हम अभी कर रहे हैं, वह नहीं हो पाएगा। कनाडा में अब तक 28 हजार 379 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 1,010 मौत हो चुकी है। यहां अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में कम मौतें हुई हैं। लेकिन, ट्रूडो ने कहा कि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि यहां से प्रतिबंध जल्दी हटा दिए जाएं। कम से कम 1 मई तक तो बिल्कुल नहीं।
कनाडा: मॉन्ट्रियल में एक बुजुर्ग कोरोना मरीज को एंबुलेंस से बाहर निकालते स्वास्थ्यकर्मी। यहां 1 मई तक लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना है।
जर्मनी: पाबंदियों में ढील दी जाएगी
बीबीसी के मुताबिक, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने घोषणा की है कि कोरोनावायरस को लेकर लगाई गई पाबंदियां अब धीरे-धीरे खत्म की जाएगी। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन तीन मई तक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से दुकानों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनने की अपील की। अगले हफ्ते से कुछ दुकानें खोल दी जाएंगी। स्कूलें भी चार मई से खोलने शुरू किए जाएंगे।
जर्मनी: कोरोनावायरस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती चांसलर एंजेला मर्केल (बीच में)।
सिंगापुर: 447 नए मामले सामने आए
सिंगापुर में बुधवार को 447 नए मामल सामने आए। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में 404 कम्युनिटी संक्रमण के केस हैं। इसके साथ देश में कुल 3,699 मामले हो गए हैं। यहां अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
सिंगापुर: एलायंस ऑफ गेस्ट वर्कर्स आउटरीच के कार्यकर्ताओं ने यहां के लिटिल इंडिया जिले में प्रवासी श्रमिकों को मुफ्त में भोजन बांटा।
पाकिस्तान: अब तक 117 की मौत
पाकिस्तान के डॉन न्यूज के मुताबिक, देश में कोरोना के मामलों की संख्या छह हजार 297 हो चुकी है। वहीं, यहां 117 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 1,446 लोग ठीक हो चुके हैं। पंजाब प्रांत से सबसे ज्यादा तीन हजार 16 केस, सिंध प्रांत से 1,688 केस सामने आए हैं। खैबर पख्तूनख्वा में 47 नए मामले मिले। इनमें ज्यादातर तब्लीगी जमात के लोगों का है। वहीं, बलूचिस्तान प्रांत के गवर्नर के अनुसार, यहां कुल 281 केस मिल चुके हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ सेक्टर में राहत देते हुए देशभर में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। देश में इस महीनेभर लॉकडाउन लगा रहेगा।

Comments